---Advertisement---

जमशेदपुर:लॉयर डिफेंस संस्था ने पुराने बार भवन में टीकाराम माझी की जयंती मनाई

On: April 20, 2026 9:46 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :जिला बार एसोसिएशन के पुराने बार भवन में लॉयर डिफेंस संस्था के द्वारा पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक घाटशिला के स्वर्गीय टीकाराम माझी की जयंती कई अधिवक्ताओं की उपस्थिति में मनाई गई मनाने का मुख्य उद्देश्य या था की स्वर्गीय टीकाराम माझी जी के द्वारा जिला बार एसोसिएशन में बहुत अच्छे तरीके से विकास के काम को किए गए थे इसलिए उन्हीं के विचारों को आत्मसात कर संस्था के अध्यक्ष श्री परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय टीकाराम माझी जी की विचारों को हम लोग आत्मसात करेंगे और अधिवक्ताओं में केवल अधिवक्ता की ही बात होगी यही दृष्टिकोण आगे चलना है , किसी भी प्रकार का कोई हम लोग आपस मेव जातिवाद ,भेदभाव का विचार भी भविष्य में नहीं लाने का मिशाल देना है हम लोग संकल्प लेते हैं आगे भी इसी प्रकार का व्यवहार हम लोगों का रहेगा और विकास की बात है तो हम लोग अधिवक्ताओं की आय के स्रोत में जो भी विकास की बात होगी उसके लिए जिला बार एसोसिएशन के वरीय पदाधिकारी से हम लोग इस पर वार्ता करेंगे और कई प्रकार की समस्याओं को अवगत कराएंगे उक्त कार्यक्रम में निम्नलिखित अधिवक्ता उपस्थित थे जिसमें नोटरी पब्लिक डी एन सिंह नोटरी ,अक्षय कुमार झा ,केशव सिंह, विनोद कुमार ,चौहान जी ,रविंद्र ठाकुर,पी पी भगत जसपाल भाई, संजय कुमार ,विवेक प्रसाद, आशीष दत्त ,विद्युत नदी इत्यादि उपस्थित हुए.

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता संजीवनी ने किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now