---Advertisement---

परसुडीह:नशे के आदी युवक ने अपने घर में ही लगाई आग,सारा सामान जलकर खाक

On: April 24, 2026 7:51 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के गोल पहाड़ी नया बस्ती में नशेड़ी युवक ने घरेलू विवाद के बाद अपना ही घर फ़ूंक दिया। मकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पत्नी ने अपने बच्चों के साथ इसी तरह है कर बचाई जान।घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, गोलपहाड़ी निवासी राजा सिंह का अपनी पत्नी के साथ पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था।इसी बीच गुरुवार को गुस्से में धूत युवक घर आया और घर में आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के दौरान घर में मौजूद सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद पहुंची टीम ने आग बुझाने का कार्य किया। राजा सिंह नशे का आदी है।

फिलहाल घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

मुंबई एसीबी की बड़ी कार्रवाई,डीसी को ₹42000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल