जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव की निष्पक्षता पर शुरू से ही विपक्ष सवाल उठाता रहा है। यहां तक की चुनाव के संयोजक मौजूदा कमेटी के गुरु चरण सिंह बिल्ला को हटाने की मांग भी की जाती रही है। इसके बावजूद फिलहाल तक विपक्ष की मांगों पर कोई एक्शन नहीं होने की खबर है वहीं इसके उलट यौन शोषण कर पीड़िता का वीडियो बनाने के मामले में आरोपी गुरचरण सिंह बिल्ला जो की टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए संयोजक बनाए गए हैं। यौन शोषण के आरोपी के मामले में स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 5 में को जमशेदपुर के एक अदालत में पेश होने का समन जारी किया है। इतने गंभीर आरोपों के बावजूद ये संयोजक पद पर काबिज हैं। लेकिन हद तो तब हो गई जब कथित रूप से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे सत्ता पक्ष के प्रधान पद के उम्मीदवार सुरजीत सिंह खुशीपुरा के समर्थन में प्रचार करते दिख रहे हैं।देखें वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो सिद्धगोड़ा बगान एरिया का है। जहां मौजूदा कमेटी के प्रधान पद की उम्मीदवार सुरजीत सिंह खुशीपुरा के समर्थन में वे चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं।
बहरहाल स्थिति में फिर से एक बार टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के चुनाव की निष्पक्षता गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है।इधर सूत्रों का कहना है कि विपक्ष इस मामले को लेकर सबूत के साथ केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में शिकायत कर सकता है।









