---Advertisement---

उड़ती धूल से परेशान एन एच 33 के लोगों ने रस्से से मशीन को बांध बंद कराया निर्माण कार्य

On: April 26, 2026 1:58 PM
---Advertisement---

सांसद और विधायक अपनी कार का शीशा खोलकर करें दौरा तब दिखेगा लोगों का दर्द:विकास सिंह
जमशेदपुर:मानगो के एन एच 33 में बन रहे है एलिवेटेड कॉरिडोर का कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। निर्माणाधीन कार्य से उड़ती धूल ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है जल छिड़काव नहीं होने के कारण धूल इतना पर्याप्त मात्रा में उड़ता है कि लोगों को कुछ फीट की दूरी में कुछ दिखाई नहीं देता है । आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं रोजी रोजगार कर रहे लोगों के लिए भारी भरकम धूल अब आफत बन गई है दुकानदार और टेंपो चालक भूखमरी का शिकार हो रहे हैं। बालीगुमा से लेकर पारडीह तक सफर कर रहे अथवा अपना रोजगार चला रहे लोगों का शरीर कुछ ही मिनटों में धूल से भर जा रहा है। स्थानीय दुकानदार, टेंपो वाले, ठेले वाले, खोमचे वाले ने ने इसकी कई बार शिकायत कार्यस्थल में मौजूद संवेदक के अधिकारयों और एनएचएआई के अधिकारियों से किया लेकिन उनकी बात को लोग अनसुना कर अपना निर्माण कार्य बिना जल छिड़काव एवं सुरक्षा मापदंडों को नहीं अपनाते हुए सुचारू रूप से चालू रखा है । कई दुकानदारों के दुकानदारी धूल के कारण बंद हो गई है । थक हार कर स्थानीय लोगों ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी देकर मौके में बुलाया । मौके में पहुंचे विकास सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई । मौके में मौजूद सैकड़ों लोगों ने विकास सिंह के नेतृत्व में मोटा रस्सा लेकर कार्यस्थल में पहुंचे और कार्य कर रहे सारे मशीनों और अधिकारियों को रस्से से बांधते हुए निर्माण कार्य को बंद करवा दिया ।

कार्य बंद होने की सूचना पर आनन फानन में कार्य कर रही एजेंसी और एनएचएआई के लोग मौके में पहुंच कर लोगों हो रही असुविधा पर संज्ञान लेते हुए अविलंब टैंकर से जल छिड़काव आरंभ किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विकास सिंह ने कहा एन.एच 33 में रहने वाले लोगों का जीना धूल के कारण दुश्वार हो गया है । स्थानीय सांसद और विधायक को इस बात की तनिक भी चिंता नहीं है मतदाताओं का उपयोग वोट बैंक के लिए कैसे करना है यह उन्हें अच्छी तरह आता है।

विकास सिंह ने स्थानीय विधायक और सांसद से आग्रह किया है कि एक बार अपने कार का शीशा खोलकर पारडीह से लेकर बालीगुमा तक सफर कर लेंगे तो उन्हें लोगों का दर्द समझ में आ जाएगा । विकास सिंह ने कहा स्थानीय लोगों को इस जटिल समस्या से निजात दिलाने हेतु लगातार आंदोलन जारी रहेगा । मौके में मुख्य रूप से शिव साहू,सुदामा भारती,भरत लाल
,पप्पू सिंह,श्याम लाल,नगेन्द्र सिंह,शिव कुमार ,अरुण यादव,निर्मल तिवारी ,विकास पण्डये ,सरवन सिंह ,शिवा कर्मकार ,कमल मुखर्जी दादू चाय वाले ,अंसार खान ,संतोष यादव
मुन्ना यादव ,तिनका चौधरी
धीरज सिंह ,मुन्ना सिंह ,अमित सिंह ,राजा सिंह ,शंकर सिंह ,महेश सिंह ,राम स्वरूप,तेजस्वी यादव ,प्रभु यादव
सुनील तिवारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now