---Advertisement---

नीट यूजी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, होटलों की हुई सघन जांच, थाना प्रभारी बोले – हर आगंतुक का पूरा विवरण दर्ज करें, संदिग्ध गतिविधि की दें सूचना

On: May 3, 2026 6:08 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): नीट यूजी परीक्षा को लेकर गढ़वा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार की देर शाम नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न होटलों एवं रेस्ट हाउसों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने होटलों के आगंतुक पंजी (विजिटर रजिस्टर) की बारीकी से जांच की और ठहरे हुए लोगों की पहचान एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान भवनाथपुर मोड़ स्थित अनिकेत पैलेस और हनुमान मंदिर के समीप विश्वनाथ पैलेस में विशेष रूप से जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान विश्वनाथ पैलेस में आगंतुकों की एंट्री में त्रुटि पाई गई, जिस पर थाना प्रभारी ने होटल संचालक को सख्त हिदायत देते हुए सभी आगंतुकों का पूरा विवरण सही तरीके से दर्ज करने का निर्देश दिया।

थाना प्रभारी ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान, पता और मोबाइल नंबर सहित पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। उन्होंने सभी होटलों को नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। उपेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस की नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

गौरतलब है कि रविवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा आयोजित होनी है। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now