---Advertisement---

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

On: May 3, 2026 7:37 PM
---Advertisement---

ओम ध्वनि से पारित हुआ महामंत्री प्रतिवेदन
जमशेदपुर:साहित्य, रंगमंच एवं ललितकलाओं के समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा आज तुलसी भवन में उपाध्यक्ष डॉ. मुदिता चंद्रा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई|

सभा पर्यवेक्षक के रूप में पधारे संस्कार भारती झारखंड प्रांत के उपाध्यक्ष श्री मथुरेश कुमार वर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जमशेदपुर महानगर के सह पदाधिकारी श्री रवींद्र जी की उपस्थिति में ध्येय गीत की प्रस्तुति तरुण प्रभा के सदस्य (संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल, खासमहल की छात्राओं) द्वारा आयोजित हुई |
उपाध्यक्ष डॉ. मुदिता चंद्रा ने स्वागत एवं अधक्षीय वक्तव्य में इकाई द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता के लिए विधा संयोजकों और सदस्यों की सराहनीय भूमिका की प्रसंशा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और संस्था के सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों को सभी गतिविधियों में सक्रीय भूमिका निभाने का आह्वाहन किया|
महामंत्री अरुणा भूषण ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और आने वाले वर्षों में संस्था के लिए एक लक्ष्य – साहित्य रंगमंच और ललित कलाओं के माधाम से समाज में राष्ट्रीय चेतना एवं तरुणों में सामाजिक समरसता, देशप्रेम, सनातनी संस्कृति जागृत करने के उद्देश्य से विद्यालयों में जाकर विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण एवं सनातन विषयों पर गोष्ठी का आयोजन करना निर्धारित किया| महानगर इकाई की एक “ग्रामीण इकाई” का गठन कर लोककला, मूर्तिकला और ललित कलाओं के ‘प्रशिक्षण शिविर’ और अन्य गतिविधियों के माध्यम से इन क्षेत्रों के कलाकारों एवं युवाओं में भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रवादी सोच विकसिक करने की बात कही|
कोषाध्यक्ष श्री नीलाम्बर चौधरी द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय का लेखा-जोखा एवं अरुणा भूषण द्वारा प्रस्तुत वार्षिक प्रतिवेदन को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से ‘ओम ध्वनि’ से पारित किया | पर्यवेक्षक श्री मथुरेश कुमार वर्मा जी ने संस्कार भारती के नीति और नियमों की जानकारी देते हुए सत्र वर्ष 2026-27 के लिए संस्कार भारती झारखंड प्रांतीय कार्य समिति की ओर से जमशेदपुर महानगर इकाई के पदाधिकारियों सह दायित्यधारियों को सामाजिक जागरूकता के मद्देनजर प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आभार व्यक्त किया |
साधारण सभा के सत्र का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विभाग प्रमुख (कोल्हान) श्री विजय भूषण ने किया|
जहां पर्यवेक्षक श्री मथुरेश कुमार वर्मा जी ने “गिटार वीणा” वाद्य यंत्र के सुरों से सभा में संगीत का सुगम माहौल बना दिया वहीं सुश्री नुपुर गोस्वामी ने बाउल गीत, बंदिश, राम-कृष्ण भजन, नंदिता दत्ता ने देश भक्ति गीत, प्रीती साहू ने कृष्ण भजन एवं श्री वेद प्रकाश ने देशभक्ति एवं भजन प्रस्तुति दी, जबकि तबले पर श्री शुभ्र शेखर मुखर्जी ने सांगत किया| ध्येय गीत प्रस्तुति की छात्राओं में M. विजय रेड्डी, प्रीति कुमारी, रिद्धि रजक, वैष्णवी दास, जोनाकि डे, किरण हाँसदा, मिल्की पाल, अंकिता दास, सुप्रिया कुमारी, वैष्णवी द्विवेदी एवं अर्पिता कुमारी रहीं l
इस अवसर पर संस्कार भारती के संरक्षक श्री कन्हैया अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य श्री हरि मित्तल, श्रीमती कृष्णा सिन्हा, डॉ. जूही समर्पिता, श्री संतोष कुमार, डॉ. पुष्पा कुमारी, प्रकाश मेहता, सरिता सिंह, मधु झा स्महिता राणा मिश्रा, समारिका मिश्रा सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य और नगर के गणमान्य कलाकारों की उपस्थति रही | संगीत संध्या के सांस्कृतिक सत्र का संचालन संस्था के मीडिया प्रभारी श्री विनोद कुमार ने किया|
वन्देमातरम के साथ साधारण सभा संपन्न हुई |

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद

पलामू: दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की बाइक अनियंत्रित,मौत,परिजनों में कोहराम