---Advertisement---

Shocking:महाराष्ट्र एक ही आदमी के घर से मिले 5000 धारदार हथियार,सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश,बड़ी साजिश विफल

On: May 8, 2026 9:14 AM
---Advertisement---

महाराष्ट्र: नांदेड़ से एक शॉकिंग न्यूज़ आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि एक ही आदमी के घर से तकरीबन 4796 धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। जिससे सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं। माना जा रहा है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए यह हथियार जुटाए गए थे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में लग गई है और इसके पीछे के कारण पता लगाने और शामिल गैंग का खुलासा करने में लग गई है।

वजीराबाद इलाके के रामदास नगर में एक मकान में पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की थी, इस दौरान पुलिस को हजारों की संख्या में तलवार, खंजर और कई दूसरे धारदार हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है.

इसे महाराष्ट्र के इतिहास में एक ही दिन में की गई हथियारों की सबसे बड़ी बरामदगी बताया जा रहा है. ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत की गई इस कार्रवाई ने अपराधियों के सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ दिया है।

. पुलिस का मानना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था.

आधी रात को शुरू हुआ पुलिस का ‘एक्शन’

नांदेड़ ग्रामीण पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध हथियारों का बड़ा धंधा चल रहा है. इंस्पेक्टर ओमकांत चिंचोलकर की अगुवाई में टीम ने बुधवार रात करीब 11.15 बजे बलीरामपुर में जाल बिछाया. वहां पुलिस को एक संदिग्ध युवक अभिजीत गिरिधर सातपुते मिला, जो अपनी कमर में तलवार और खंजर छिपाए हुए था. जब पुलिस ने उसे दबोचा और पूछताछ की, तो उसने जो राज उगला, उसने पुलिस के पैरों तले जमीन खिसका दी.

हथियारों का समंदर देख उड़े होश

संदिग्ध युवक की निशानदेही पर पुलिस ने वजीराबाद के गुरु रामदास नगर में छापेमारी की. वहां पुलिस के पहुंचते ही एक आरोपी भाग निकला, लेकिन जब वहां तलाशी ली गई तो हथियारों का अंबार मिला. पुलिस ने 24 घंटे तक चली इस रेड में कुल 4,796 हथियार जब्त किए. इनमें 315 बड़ी तलवारें, 135 मध्यम तलवारें और सैकड़ों की तादाद में खंजर, खंडा, गुप्तियां और कुकरी शामिल थीं.

43 लाख की कीमत और खतरनाक मंसूबे

पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार के मुताबिक, इन हथियारों की कीमत अवैध बाजार में करीब 43.48 लाख रुपये है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब्त किए गए 90 प्रतिशत हथियारों का इस्तेमाल केवल आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता था. पुलिस ने साफ किया है कि सजावट या धार्मिक कार्यों के नाम पर अवैध हथियारों की बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस

इस पूरे काले कारोबार का मुख्य आरोपी जसविंत सिंह प्रकाश सिंह सुखमणि बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4 और 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़े पैमाने पर हथियार कहां से लाए गए थे और इनका वितरण किन-किन जिलों या राज्यों में होना था.

नांदेड़ पुलिस ने चेतावनी दी है कि वे केवल हथियारों को पकड़ने तक नहीं रुकेंगे, बल्कि इनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करेंगे. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर पुलिस की नजर है. इस बड़ी सफलता के बाद पूरे इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now