---Advertisement---

बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

On: May 9, 2026 10:16 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बढ़ती गर्मी को देखते हुए पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने हरहरगुट्टू दादी बागान के समीप अपने निजी पानी टैंकर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल वितरण का शुभारंभ किया। विधिवत नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर सेवा शुरू की गई।

इस मौके पर जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, स्थानीय मुखिया अनिमा मिंज और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से उद्घाटन कर स्थानीय लोगों के बीच पीने का पानी वितरित किया। स्थानीय लोग कतार में लगकर जार, बाल्टी, तसली में बारी-बारी से पानी भरते नजर आए।

पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी हर जरूरतमंद स्थान को चिन्हित कर जुस्को का निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी को पीने के पानी की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि शादी, श्राद्ध, भोज जैसे आयोजनों में भी वे अपने निजी टैंकर से जुस्को का शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएंगे।

इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने राजकुमार सिंह की पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निःस्वार्थ भाव से निजी टैंकर से पानी उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now