---Advertisement---

एमजीएम:बीसीजी का टीका लगते ही नवजात का एमजीएम अस्पताल में हुआ निधन,परिजनों का हंगामा, मुकदमा दर्ज

On: May 11, 2026 7:56 PM
---Advertisement---

पूर्व भाजपाई विकास ने मामला को संदिग्ध बताया, स्वास्थ्य सचिव से जांच की मांग की

जमशेदपुर:मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले उमेश कुमार रवानी का 9 मई दिन शनिवार को एमजीएम अस्पताल में सामान्य रूप से बेटे का जन्म हुआ था। जच्चा और बच्चा बिल्कुल स्वस्थ रहने के कारण अस्पताल के डॉक्टर ने दूसरे दिन अस्पताल से छुट्टी दे दिया।छुट्टी के समय डॉक्टर ने कार्ड बनाते हुए बच्चों के परिजन को सोमवार के दिन बीसीजी का टीका अस्पताल में बच्चे को लाकर अवश्य लगवाने की बात कही । डॉक्टर के बताए अनुसार उमेश रवानी अपनी धर्मपत्नी के साथ अपने बच्चों को अस्पताल ले जाकर सोमवार को प्रातः 11:30 बजे बीसीजी का टीका लगवाया । टीका लगते ही बच्चा सुस्त हो गया । परिजनों को लगा कि बीसीजी का टीका के कारण बच्चा सुस्त हो गया है ।परिजन उसे घर लेकर आ गए घर में नवजात बच्चे का पैर हाथ पूरा नीला पड़ गया । परिजन भागे भागे अस्पताल पहुंचे । डॉक्टर ने बच्चों को देखते ही कहा कि बच्चा अभी दुनिया में नहीं रहा ।

यह सुनकर परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया परिजनों ने इसकी सूचना भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दिया । सूचना मिलते ही विकास सिंह एमजीएम अस्पताल पहुंचे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी चिकित्सक और नर्स के ऊपर कारवाई की मांग किया ।

परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत संबंधित थाने में दिया साथ ही विकास सिंह ने कहा जल्द परिवार वालों के साथ झारखंड राज्य के स्वास्थ्य सचिव एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से मिलकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now