जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित एनरोज़ सैलॉन में मदर्स डे पर आयोजित एक विशेष पहल ने कर्मचारियों और उनकी माताओं के रिश्ते को यादगार बना दिया। सैलॉन प्रबंधन ने कर्मचारियों से पूछा था कि वे इस मदर्स डे पर अपनी मां को क्या उपहार देना चाहते हैं। अधिकांश कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मां को उस जगह पर लाना चाहते हैं, जहां वे रोज काम करते हैं।
कर्मचारियों की इस भावना को देखते हुए सैलॉन संचालित करने वाली रेगेलिया वेलनेस एलएलपी के संस्थापक हर्षित, श्याम और शिवराज ने सभी कर्मचारियों की माताओं को मदर्स डे पर सैलॉन में आमंत्रित किया। यहां माताओं को नि:शुल्क सेवाएं दी गयीं और कर्मचारियों ने खुद उनकी देखभाल की।
इस दौरान कई माताएं पहली बार अपने बच्चों के कार्यस्थल पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि उनका बेटा या बेटी किस तरह ग्राहकों से बातचीत करता है, उनकी जरूरतों का ध्यान रखता है और पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करता है। यह अनुभव कई परिवारों के लिए भावुक करने वाला रहा।
सैलॉन मैनेजर गुलशन ने कहा कि यह सिर्फ मदर्स डे कार्यक्रम नहीं था, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और उनके परिवारों के प्रति जुड़ाव को दर्शाने वाला अवसर था।
गौरतलब है कि मार्च 2026 में भी एनरोज़ सैलॉन ने महिलाओं को 24 प्रतिशत छूट देकर जेंडर पे गैप को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया था, जिसकी शहर में काफी चर्चा हुई थी।









