---Advertisement---

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट एसो० के तत्वाधान में छठवां जिला स्तरीय दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न,अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत

On: May 11, 2026 8:41 PM
---Advertisement---

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, उमड़ी भीड़

जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर में 9 और 10 मई को छठे पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।

दो दिवसीय होने वाले इस योगासन प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में श्री टाटा स्टील आई. बी. एम. डी. विभाग जमशेदपुर के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज श्री दीपांकर दासगुप्ता जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पतंजलि चिकित्सालय जमशेदपुर के चिकित्सक डॉ मनीष डूडिया, विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील आई. बी. एम. डी विभाग के मोहित झा,पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधा झा, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, उपाध्यक्ष रविशंकर नेवार, सचिव मलय कुमार डे, सह सचिव प्रज्ञा पारोमिता चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, कंपटीशन डायरेक्टर राजन गुप्ता, एवं लक्ष्मी साहू के गरिमामई उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया l

ज़िला अध्यक्ष सुधा झा ने मुख्य अतिथि एवम् विशिष्ट अतिथियों का स्वागत शॉल, पुष्प गुच्छ एवम मोमेंटो देकर किया।मुख्य अतिथि दीपांकर दासगुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग आज समय की आवश्यकता है।योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सहज ही प्राप्त किया जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि डॉ मनीष डूडिया ने भी योग के महत्त्व को बताते हुए स्वामी जी के योगदान को सराहा।

जिला अध्यक्ष सुधा झा ने कहा कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय से योग को खेल का दर्जा मिलने से आने वाले समय में योग हर घर तक पहुंच रहा है, अब योगासन जिले स्तर से प्रारंभ होकर विश्व स्तर पर खेल के रूप में प्रतिष्ठित हो चुका है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण प्रथम वर्ल्ड योगासन प्रतियोगिता के रूप में 4 जून से 8 जून 2026 को अहमदाबाद, गुजरात में सम्पन्न होने जा रहा है। परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ जयदीप आर्य जी के अथक प्रयास से योग को खेल का दर्जा प्राप्त हुआ है जो खेल के रूप में नित नवीन ऊंचाइयों को छू रहा है। 2025 में दिल्ली में आयोजित एशियाई गेम्स में योगासन प्रतियोगिता का होना और उसके बाद 2026 में वर्ल्ड योगासन का होना हम सभी के लिए गर्व की बात है । खेलो इंडिया वीमेंस लीग के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है. एशियन गेम्स के बाद वर्ल्ड योगासन एवं ओलंपिक तक की यात्रा, योग के बढ़ते कदम के रुप में देखा जा सकता है । जिला सचिव मलय कुमार डे ने योगासन प्रतियोगिता के नियम अनुशासन की बारीकियों को समझाया।

मंच का संचालन उपाध्यक्ष रवि शंकर नेवार एवं धन्यवाद ज्ञापन कंपटीशन डायरेक्टर राजन कुमार गुप्ता द्वारा किया गया । उन्होंने अतिथियों के आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया । उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी भाई बहनों एवं महिला पतंजलि जमशेदपुर के सभी बहनों को कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी l

प्रथम दिवस होने वाले
योगासन प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप (18 वर्ष से 28 वर्ष) आयु वर्ग के सभी ट्रेडिशनल इवेंट, सीनियर ए (28+ वर्ष से 35 वर्ष) आयु वर्ग के सभी ट्रेडिशनल इवेंट, सीनियर बी (35+ वर्ष से 45 वर्ष) आयु वर्ग के सभी ट्रेडिशनल इवेंट, सीनियर सी (45+ वर्ष से 55 वर्ष) आयु वर्ग के सभी ट्रेडिशनल इवेंट, अंडर 10 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका ग्रुप ट्रेडिशनल आसन संपन्न हुए।

द्वितीय दिवस 10 मई 2026 को होने वाले योगासन प्रतियोगिता में
सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स के सभी ट्रेडिशनल आसन, जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स के सभी ट्रेडिशनल आसन,
सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स के कलात्मक एकल, कलात्मक युगल एवं तालात्मक युगल,
जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स के कलात्मक एकल, कलात्मक युगल एवं तालात्मक युगल के इवेंट,
सीनियर ग्रुप बॉयज एंड गर्ल्स के कलात्मक एकल, कलात्मक युगल एवं तालात्मक युगल के इवेंट के प्रतिभागी शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष श्री अर्जुन शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री रविशंकर नेवार जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता शर्मा जी, संयुक्त सचिव ऑर्गेनाइजिंग एवं कंपटीशन श्रीमती प्रज्ञा पारोमिता दास जी, श्रीमति लक्ष्मी साहू जी, श्रीमती आरती झा जी, श्रीमती पूनम चक्रबर्ती जी, श्रीमती कुमकुम सिंह जी, श्रीमति सुषमा वर्मा जी, श्रीमती संगीता डे जी, श्रीमती शंपा डे, श्रीमती सास्वती मैती जी, श्रीमती सुषमा गुप्ता जी, श्रीमती काकुली नंदी जी, श्री अजय वर्मा जी,श्री राजन गुप्ता जी, श्री शुभम कुमार, श्री आनंद वर्मा जी,श्री आदित्य कुमार, श्री धनंजय सिंह जी, श्रीमती विनीता सिन्हा जी, श्रीमती गौरी कर जी,श्रीमती इराक्षी सामल जी, श्रीमती प्रेमलता प्रसाद, श्रीमती बबीता पाणिग्रही, बबीता देवी, ममता पाणिग्रही, श्रीमती श्रवणी रॉय,सुश्री स्नेहा भट्टाचार्जी एवं अन्य सहयोगियों ने अहम भूमिका निभाई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now