झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड से सनसनी मच गई है। जमशेदपुर में रविंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने अपने पत्नी गर्भवती बेटी और बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला था। यह खबर लोगों के जेहन में अब तक घूम रही है और इसी बीच एक और कांड ने सनसनी मचा दी है।पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किताझोर गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता दिवाकर सरदार की हसुआ (हंसिया) से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा रात भर पिता के शव के पास ही बैठा रहा।
बुधवार को वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अनूप सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अनूप ने मंगलवार रात किसी बहाने से अपने पिता को घर बुलाया था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद अनूप ने घर में रखे हसुआ से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अत्यधिक खून बह जाने के कारण दिवाकर सरदार की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या करने के बाद आरोपी पूरी रात घर में ही रहा। सुबह वह अपने बच्चों और पत्नी के पास गया जो उसके हिंसक व्यवहार के कारण अलग किराए के मकान में रहते थे। वारदात का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब आरोपी अपनी एक बेटी को साथ लेकर उस घर में पहुंचा, जहां शव पड़ा था। घर के अंदर का मंजर देख बेटी चीख पड़ी और उसने तुरंत पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने आरोपी को मौके से ही धर दबोचा।
मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उसके पिता शराब के आदी हैं और अक्सर घर में मारपीट करते थे। शराब की लत और जुल्मों से तंग आकर ही उसकी मां और सभी पांचों बहनें पिता से अलग रहने लगी थीं। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, आरोपी अनूप सरदार का व्यवहार शुरू से ही अपराधी किस्म का रहा है। कुछ साल पहले उसने अपनी पत्नी को भी जिंदा जलाने की कोशिश की थी। शराब के नशे में वह अक्सर अपने पिता के साथ भी उलझता रहता था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।झारखंडः पुकड़ में बेटे ने हसुआ से रेत डाला पिता का गला, रात भर शव के पास बैठा रहा
पाकुड़, 13 मई (आईएएनएस)। झारखंड के पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किताझोर गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता दिवाकर सरदार की हसुआ (हंसिया) से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा रात भर पिता के शव के पास ही बैठा रहा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।










