---Advertisement---

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

On: May 14, 2026 7:38 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ ।

समर कैंप के पहले दिन बच्चों के लिए योग शिविर का संचालन किया गया.

जिसका नेतृत्व पतंजलि योग समिति के कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा और वरिष्ठ योग शिक्षक उत्पल महापात्रा ने किया। शिविर में बच्चों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोणासन, कटिसौंदर्य आसन, पाद हस्तासन, शीर्षासन समेत कई प्रकार के आसन और प्राणायाम की शिक्षा दी गई।

शिविर का समापन हास्यासन, तालीवादन और सिंह गर्जना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के लिए योग प्राणायाम बहुत ही जरूरी है और इससे बच्चों का बौद्धिक, आध्यात्मिक और शारीरिक विकास होता है।

अतः सभी बच्चों को प्रतिदिन योग प्राणायाम अवश्य करना चाहिए। शिविर के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में एक सौ से अधिक बच्चों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई। मौके पर रमाशंकर सिंह, सुबोध सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रियवंदा वर्मा, मीना नंदिता, सीमा कुमारी, अंजू कुमारी, रेणु कुमारी और पूनम कुमारी समेत विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

NEET -UG 2026 पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द,NTA ने कहा निष्पक्षता से समझौता नहीं,जल्द होगी परीक्षा