---Advertisement---

Up: कुदरत का कहर, आंधी तूफान बारिश से 89 से ज्यादा की मौत,मचा कोहराम

On: May 14, 2026 9:38 AM
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुदरत ने कर पाया है आंधी तूफान बारिश बिजली गिरने की घटनाओं से तकरीबन 89 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं कई पशुओं के भी मारे जाने की खबर है। आंधी बारिश और बिजली गिरने से कई जगह पर पेड़ों के गिरने की खबर है कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए।बिजली आपूर्ति भी ठप है। राहत और बचाव कार्य जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित के परिजनों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

बुधवार रात तेज आंधी-तूफान ने कहर बरपाया है। इस आंधी-तूफान से यूपी में कुल 37 लोगों की मौत की खबर है। प्रयागराज, फतेहपुर, बदायूं और भदोही जिले में तेज आंधी-तूफान ने तबाही मचाई है।
फतेहपुर कई बिल्डिंगों की दीवारें गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज में 17 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही भदोही में बुधवार को भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। कई जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। बदायूं में तेज आंधी-तूफान से 5 लोगों की मौत हुई है।

बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

फतेहपुर में तेज आंधी और तूफान से जिले में कई जगहों पर नुकसान हुआ है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, जबकि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रयागराज में 17 की मौत, 5 घायल

प्रयागराज में बुधवार शाम आई तेज धूल भरी आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई है। आंधी-तूफान से जुड़े हादसों में अब तक जिले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 5 महिलाएं, 4 बच्चे और आठ पुरुष शामिल हैं। सबसे ज्यादा सात मौतें हंडिया तहसील में दर्ज की गई हैं।

16 मकानों को पहुंचा नुकसान

इसके अलावा फूलपुर में 4, सोरांव में 3, मेजा में 2 और सदर क्षेत्र में एक व्यक्ति की जान गई है। तेज आंधी के चलते 20 पशुओं की भी मौत हुई है और 16 मकानों को नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें सभी तहसीलों से नुकसान का आंकड़ा जुटाने में लगी हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है।

बिजली के खंभे उखड़े, घरों पर गिरे पेड़

भदोही में बुधवार को भारी बारिश के साथ आए तूफान के कारण कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि कई इलाकों से बिजली के खंभे और घरों पर पेड़ गिरने की खबरें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि तूफान के बाद मोबाइल नेटवर्क में व्यवधान के कारण बहाली और बचाव कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

भदोही में बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

मौर्य ने कहा कि उप-जिलाधिकारी, तहसीलदार और अन्य अधिकारी, पुलिस कर्मियों के साथ, जिले की तीनों तहसीलों में निरीक्षण और राहत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अब तक 6 लोगों की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन संख्या बढ़ सकती है।’ अधिकारी ने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही हताहतों और घायलों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

बदायूं में 5 की मौत

वहीं, बदायूं में भीषण धूल भरी आंधी और बारिश के कारण हुई अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिसोली थानाक्षेत्र के सिद्धपुर कैथोली गांव में तूफान के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो लड़कियों – मौसमी (10) और रजनी (9) – की मौत हो गई।

दीवार गिरने से 4 लोग मलबे में दबे

तेज हवाएं चलने के बाद कल्लो और नेहा नाम की दो महिलाओं के साथ ये लड़कियां वहां शरण लेने आई थीं। अधिकारियों ने बताया कि तूफान में दीवार गरने से चारों लोग मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिलाओं को गंभीर चोटें आईं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली:सड़क पर चल रही महिला को बस में खींचा,गैंगरेप, खून से लथपथ सड़क पर फेंका,ड्राइवर कंडक्टर गिरफ्तार, बस जप्त

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

NEET -UG 2026 पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द,NTA ने कहा निष्पक्षता से समझौता नहीं,जल्द होगी परीक्षा