जमशेदपुर:विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता गोष्ठी संपन्न करने के लिए तैयारी बैठक की जाएगी।आगामी 31 मई 2026 को मनाए जाने वाले विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भालूबासा गायत्री ज्ञान मंदिर में एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।
गोष्ठी में समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देंगे।
इसके साथ ही टाटानगर रेलवे स्टेशन में चित्र प्रदर्शनी आयोजित करने की भी योजना है, जिसके माध्यम से यात्रियों एवं आम नागरिकों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी।
आयोजकों ने आम जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।









