---Advertisement---

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हों युवा, तभी बचेगी जिंदगी : एसपी आशुतोष शेखर

On: May 21, 2026 8:21 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

गढ़वा। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी आशुतोष शेखर, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह, कुलपति प्रो. एमके सिंह, प्रभारी कुलसचिव डॉ. दीपक कुमार शुक्ला तथा डीएसडब्ल्यू डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न, पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. एमके सिंह ने देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिदिन औसतन 546 लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है और हर तीन मिनट में एक व्यक्ति अपनी जान गंवा देता है। उन्होंने युवाओं से तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की।

वहीं कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन की रक्षा का संकल्प है। जागरूक युवा ही सुरक्षित समाज और मजबूत भारत का निर्माण कर सकते हैं।

मुख्य अतिथि एसपी आशुतोष शेखर ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो क्लिप के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा सबसे अधिक सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। बंशीधर स्थान में हाल ही में हुई दुर्घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि रात के समय हादसों की मुख्य वजह शराब सेवन, जल्दबाजी और रिफ्लेक्टर का स्पष्ट नहीं दिखना है।

उन्होंने बिना लाइसेंस और बिना प्रशिक्षण के वाहन चलाने पर रोक लगाने की आवश्यकता बताई। साथ ही हिट एंड रन मामलों एवं झारखंड सरकार की गुड सेमेरिटन नीति-2020 की जानकारी देते हुए लोगों से दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

इसी दौरान विश्वविद्यालय के डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के लिए आधुनिक डेंटल मोबाइल वैन का उद्घाटन भी मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया। यह वैन ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दंत चिकित्सा, परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. ललन कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, शंभू राम सहित विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पीडी तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी कुलसचिव डॉ. दीपक कुमार शुक्ला ने किया।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा में पेट्रोल पंप पर बड़ी कार्रवाई: 200 अवैध वसूली के आरोप में शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप सील

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

अपराधियों की गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, लूट की योजना बनाते 7 अपराधी हथियारों के साथ धराए

गढ़वा: क्षत्रिय गौरव मंच की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनी

‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस बार मोबाइल दुकानदारों को आमंत्रण, समस्याओं पर होगा सीधा संवाद