---Advertisement---

गढ़वा:सरस्वतिया नदी के पुनरुद्धार को लेकर एसडीएम ने की बैठक

On: May 24, 2026 1:44 PM
---Advertisement---

गढ़वा अंचल, नगर परिषद, जल संसाधन तथा पीएचईडी के अधिकारियों के साथ हुआ मंथन

गढ़वा:उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को सरस्वतिया नदी, तिलैया नदी समेत अन्य जल स्रोतों के पुनरुद्धार को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में गढ़वा अंचल, जल संसाधन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा नगर परिषद के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य गढ़वा की विलुप्तप्राय नदियों सरस्वतिया एवं तिलैया नदी के संरक्षण, पुनर्जीवन तथा अतिक्रमण मुक्ति को लेकर समन्वित कार्ययोजना तैयार करना था। एसडीएम ने इस दिशा में पूर्व में किए गए प्रयासों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से फीडबैक लिया तथा नदी संरक्षण की दिशा में त्वरित कदम उठाने पर विस्तृत चर्चा की।

अतिक्रमण हटाने और सफाई अभियान पर बनी रणनीति

बैठक में सरस्वतिया नदी में वर्षों से जमा कचरा, गाद एवं अवरोधों को हटाने के साथ-साथ दोनों किनारों पर हुए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की रणनीति बनाई गई। नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि नदी क्षेत्र में जानबूझकर मिट्टी, पत्थर एवं भवन निर्माण सामग्री डालकर भविष्य में कब्जे की मंशा रखने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करें तथा इसकी सूचना अनुमंडल कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया गया कि चूंकि नदी यह उनकी ही विभागीय संपत्ति है, इसलिए उसके संरक्षण एवं विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही नदी के गहरीकरण तथा गाद हटाने के लिए आवश्यक कदम शीघ्र उठाने को कहा गया।

अंचल अधिकारी गढ़वा को पूर्व में अतिक्रमण को लेकर नोटिस प्राप्त कर चुके लोगों को अंतिम नोटिस जारी करने तथा अतिक्रमणकारियों की सूची अनुमंडल कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं नगर परिषद को कचरा प्रभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने को भी कहा गया।

*सामाजिक सहभागिता पर भी रहेगा जोर*

एसडीएम ने कहा कि सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में निजी क्षेत्र की एजेंसियों से भी सहयोग लिया जाएगा।

बैठक के दौरान हुए विमर्श में यह तथ्य सामने आया कि सरस्वतिया नदी मेराल प्रखंड के गोंदा स्थित किशुन आहर से निकलकर लगभग 14 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए सोनपुरवा क्षेत्र में जाकर मिलती है।

एसडीएम ने कहा कि आज सरस्वतीया नदी के अतिक्रमण हटाने एवं व्यापक सफाई अभियान को लेकर जो कार्ययोजना तैयार की गयी है, उसे शीघ्र ही मूर्त रूप दिया जाएगा।
इस बैठक के बाद उन्होंने सरस्वतीया नदी की सफाई की मांग कर रहे गढ़वा के युवाओं के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की तदुपरांत शहरी क्षेत्र स्थित सरस्वतिया नदी का स्थल निरीक्षण भी किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

हजारीबाग: हॉस्टल में छात्र का शव फंदे से संदिग्ध हालात में झूलता मिला, मची सनसनी

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गढ़वा-देवघर समेत कई जिलों के 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह