जमशेदपुर:यज्ञाधीश संत श्री पद्मनाभ स्वामी जी महाराज के तत्वावधान में श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर में चल रहे _श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा_ का आज पंचम दिवस संपन्न हुआ।

पंचमी दिवस के मुख्य आयोजन:
कथावाचक: काशी से पधारे परम पूज्य श्री शिवेश त्रिपाठी जी के मुखारविंद से कथा वाचन हुआ।
प्रसंग:आज _”यज्ञ रक्षा एवं अहिल्या उद्धार”_ प्रसंग पर विस्तृत प्रवचन हुआ, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए।
आचार्य: काशी से पधारे आचार्य मनु पाठक जी के सान्निध्य में यज्ञ संपन्न हो रहा है।
स्थान:मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप में आयोजन संपन्न हुआ।
कथा वाचन के पश्चात भव्य आरती का आयोजन तथा आरती के उपरांत महाप्रसाद का वितरण भक्तजनों के बीच प्रतिदिन किया जाता है।

यह महायज्ञ 9 दिन तक चलेगा। प्रत्येक दिन कथावाचक द्वारा अलग-अलग प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। धर्मप्रेमी सज्जन प्रतिदिन सायं कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
मंदिर कमेटी अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह, महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह, उदय सिंह, सुनील सिंह, राज किशोर प्रसाद, चंद्रशेखर ओझा, संतोष सिंह, राजू नाथ, रजनीश सिंह, सुरेश जी, पुरुषोत्तम राव, सत्येंद्र सिंह, रवि राज दुबे, महेंद्र प्रसाद, सुखदेव उपाध्याय, पवन कुमार, सीताराम गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, रमेश गुप्ता, गोविंद जी, शिव सिंह, राजकुमार शाह इत्यादि ने सहयोग किया।









