---Advertisement---

मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

On: May 25, 2026 8:47 PM
---Advertisement---

स्मार्ट मानगो बनाने की दिशा में हुई सकरात्मक पहलजमशेदपुर:मानगो नगर निगम के सर्वांगीण विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर आज मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मानगो क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई एवं सहमति बनी।बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी:सुरक्षित मानगो अभियान के तहत मानगो के विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों का अधिस्थापन एवं आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा जिससे अपराध पर नियंत्रण हो सकें।मानगो चौक से डिमना चौक तक मुख्य सड़कों पर नाली निर्माण एवं नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जलजमाव की समस्या का समाधान हो सके।ग्रीन मानगो बनाने की पहल पर मेयर मानगो सुधा गुप्ता पृथ्वी पार्क एवं नेचर पार्क का सौंदर्यीकरण होगा तथा दोनों जगह ओपन जिम का निर्माण अब Tata Steel के सहयोग से किया जाएगा।डिमना चौक के आगे नगर निगम द्वारा प्रस्तावित वेंडर जोन के निर्माण में सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापारियों को सुव्यवस्थित स्थान मिल सकेगा और मानगो के गरीब और छोटे दुकानदारों को एक जगह एकत्रित होकर कार्य करने का मौका मिलेगा, इससे समय की भी बचत होगी और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।यह भी सहमति बनी एमजीएम अस्पताल के समीप स्थित खाली भूमि पर पार्क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे ताकि सुंदर मानगो के सपनों को साकार किया जा सकें।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु Tata Steel Foundation के सहयोग से रोजगार उन्मुख कार्ययोजना तैयार की जाएगी, इससे मानगो की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा और महिलाओं के विकास पर कार्य होगी।कांग्रेस कार्यालय के निर्माण में आ रही तकनीकी एवं अन्य बाधाओं को दूर करने पर भी सहमति बनी।सहमति बनी कि मानगो छोटा पूल का मरम्मतकरण का कार्य टाटा स्टील करेगी।एमजीएम चौक से गोकुल नगर और डिमना के तटीय इलाकों में सेंट्रल बर्ज बनाकर सौंदर्यकरण किया जाए, तथा सड़क और नाली निर्माण का कार्य कर उसके साफ सफाई और सौंदर्यकरण की जिम्मेदारी का कार्य भी टाटा स्टील करेगी।मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि Tata Steel का सहयोग मानगो को एक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं आधुनिक शहरी क्षेत्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम सीमित संसाधनों में कार्य कर रहा है, ऐसे में कॉर्पोरेट सहयोग से विकास कार्यों को गति मिलेगी।पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी इस पहल को मानगो के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और आशा व्यक्त की कि सभी योजनाएं शीघ्र धरातल पर उतरेंगी, मानगो नगर निगम आने वाले समय में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक टी वी नरेन्द्रन, टाटा स्टील के वीपी सीएस डी बी सुंदरा रमम के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!