जमशेदपुर :गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती लाइन नंबर 4 ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया है। अपराधियों ने राजकुमार साहू के घर को टारगेट कर कई राउंड फायरिंग की है।दो गोली घर के बाहर खड़ी कार में लगी जबकि एक गोली दीवार पर लगी।घटना की जानकारी बुधवार सुबह राजकुमार तो तब हुई जब स्थानीय लोगों ने घर के बाहर खोखा गिरा देखा और इसकी सूचना राजकुमार को दी, हालांकि घटना के वक्त राजकुमार पास ही अपने दूसरे घर पर थे।
इस बात की खबर मिलते ही गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में लग गई है। मौके वारदात से तीन खोखे बरामद किए जाने की खबर है पुलिस सीसीटीवी फुटेज में जुट गई है।
राजकुमार के मुताबिक स्थानीय लोगों ने फोन पर बताया कि उनके घर के बाहर खोखा पड़ा है. जिसके बाद फायरिंग की पुष्टि हुई। घटना मंगलवार देर रात की है।
देर रात फोन नंबर 9801147727 नंबर से उनके नंबर पर फोन आया. फोन करने वाले ने खुद का नाम कुंडी बताते हुए 20 लाख रंगदारी की मांग की और धमकी दी कि रंगदारी नहीं देने पर कन्हैया यादव के पास पहुंचा देंगे. इसके बाद फोन काट दिया. उन्होंने रात को ही पुलिस को फोन कॉल के बारे में बताया था जिसके बाद पुलिस ने घर पर ही रहने की सलाह दी थी. राजकुमार के अनुसार जिस घर के बाहर फायरिंग हुई वे वहां कई दिनों से नहीं रह रहे है. इस संबंध में राजकुमार के बयान पर मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. राज साहू बसों के मालिक के साथ साथ कई व्यापार करते हैं।










