---Advertisement---

अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में लोकतंत्र की बहाली, वित्तीय अनियमितता के आरोपी राकेश साहू आजीवन निष्कासित

On: June 2, 2026 8:25 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:अखिल भारतीय तेली साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम की आम सभा दिनांक 31 मई 2026 को एग्रिको क्लब हाउस में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभा में समाज के सैकड़ों गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।
आगे की कार्रवाई:नवगठित कमेटी ने आज दिनांक 01.06.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर को आवेदन देकर श्री राकेश साहू के विरुद्ध वित्तीय गबन, दस्तावेज चोरी एवं शांति भंग करने के आरोप में उच्च स्तरीय जांच एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समाज की राशि एवं दस्तावेजों की बरामदगी हेतु आवेदन दिया गया है।

. नया नेतृत्व: पर्यवेक्षक समिति की अनुशंसा पर आम सभा ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी श्री द्वारिका प्रसाद जी को नया अध्यक्ष चुना। सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प लिया।

. पूर्व अध्यक्ष पर कार्रवाई:v पर्यवेक्षक समिति एवं जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश साहू को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाते हुए समाज की आजीवन सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। जांच समिति का स्पष्ट मत है कि पूर्व अध्यक्ष अपने कार्यकाल के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने से बचने के लिए ही षड्यंत्र रच रहे हैं। उन पर लगे मुख्य आरोप हैं:
– वर्ष 2020 से 2026 तक चुनाव न कराना
– समाज का चंदा व्यक्तिगत खाते में लेना
– आय-व्यय का हिसाब न देना
– समाज की FD तोड़कर ब्याज राशि का निजी उपयोग
– बिना UDIN की फर्जी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करना

सभा में हंगामा एवं दस्तावेज चोरी:* उल्लेखनीय है कि श्री राकेश साहू की सदस्यता आम सभा से पूर्व ही समाप्त कर दी गई थी। उपस्थिति रजिस्टर में न तो उनके हस्ताक्षर हैं और न ही उनके किसी समर्थक के।इसके बावजूद वे अपने समर्थकों के साथ अवैध रूप से सभा में घुसकर हंगामा करने लगे। उनके द्वारा समाज का कार्यवाही रजिस्टर, जाति प्रमाण पत्र निर्गत रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजात चोरी करके चले गए। सदस्यों के विरोध पर उन्हें सभा से बाहर निकाला गया।

मीडिया को गुमराह करने का प्रयास: सभा से निष्कासित किए जाने के बाद श्री राकेश साहू ने बाहर जाकर मात्र 10 समर्थकों के साथ स्वयं माला पहनकर खुद को अवैध रूप से ‘स्वयंभू अध्यक्ष’ घोषित कर दिया एवं कुछ पत्रकार बंधुओं को गुमराह कर भ्रामक समाचार प्रकाशित करवाया। जबकि न तो उन्होंने कोई सभा आयोजित की थी और न ही वे आम सभा के सदस्य थे, क्योंकि पर्यवेक्षक समिति उन्हें पूर्व में ही सदस्यता से निष्कासित कर चुकी है। तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिनांक फरवरी 2023 में ही उनकी कमेटी को अवैध एवं अक्षम घोषित किया जा चुका है। आम सभा की सूचना पूर्व में सिद्धगोड़ा थाना को दी गई थी तथा घटना के बाद भी थाना को तत्काल सूचित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद जी ने कहा कि अब समाज में पारदर्शिता, एकता और विकास का नया युग शुरू होगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जून में धर्म और आस्था का संगम: देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की सूची

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू