जमशेदपुर:खासमहल परसुडीह गोविंदपुर सड़क निर्माण में विलंब और अनियमितता के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोला और उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर खास महल गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में हो रहे विलंब और अनियमितता एवं अधूरे कार्य के कारण क्षेत्र में बड़ी आबादी वाले जन-जन को हो रही परेशानियों से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
इस मौके पर तीन बार विधायक रह चुके भाजपा नेता दुलाल भुईंया ने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य करने वाला संवेदक (ठेकेदार) कार्य स्थल से गायब है जगह-जगह गड्ढे कीचड़ एवं धूल से आवागमन प्रभावित हो रहा है ऑटो एवं एंबुलेंस चालक भी इस मुख्य मार्ग पर आने से बच रहे हैं यात्रियों को कई जटिल परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वर्तमान झारखंड सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जुगसलाई से लगातार तीन बार रहे विधायक (पूर्व) सह मंत्री (पूर्व )श्री दुलाल भुइयाँ जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भाई सुमित शर्मा जी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति जी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंह मुंडा जी,रुद्र मुंडा जी,प्रकाश सांडील की राजकुमार जी एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ता और नेता गण उपस्थित हुए।













