कांग्रेसियों के साथ हो गया खेला और झारखंड में भी खौफ!
एजेंसी:भोपाल राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेसियों के साथ कथित रूप से कर दिया बहुत बड़ा खेला। राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द। जिसके खिलाफ के सी वेणुगोपाल जय राम रमेश समेत तकरीबन 10 कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली पहुंच गया है और चुनाव आयोग से मिलने वाला है।
इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली पुलिस वालों ने कथित रूप से मीडिया कर्मियों को रोका तो के सी वेणुगोपाल भड़क गया है और सड़क पर धरने पर बैठ गए।
बताया जा रहा है कि रिटर्निंग आफिसर ने भारतीय जनता पार्टी के शिकायत पर यह कार्रवाई की है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शिकायत की है कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने नामांकन पत्र में तेलंगाना में अपने ऊपर चले अपराधिक मामले का जिक्र नहीं किया है इसके अलावा भी संपत्ति का भी नहीं किया है।
वहीं दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि झारखंड में भी कांग्रेसी खौफ में हैं। उन्हें अपने विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका है। इसके खिलाफ कई जगह महागठबंधन बिलबिला भी रहा है। इसके अलावा एक और खबर आई है कि पहले तो कांग्रेस के झारखंड राज्य सभा चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कथित रूप से कांग्रेसी विधायकों को कांग्रेस शासित प्रदेशों में 18 जून मतदान की तिथि तक रिसोर्ट में रखने की बात कही थी लेकिन गठबंधन सरकार के नेतृत्वकर्ता सीएम हेमंत सोरेन ने इसे अपनी सरकार की बेइज्जती होने का अंदेशा जताते हुए इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया कि की कुछ तो लोग कहेंगे अपनी सरकार रहते हुए विधायकों की रक्षा नहीं कर सकते क्या!














