खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर:करनडीह अवैध संबंध के शक में युवक की पीट पीट कर हत्या,सनसनी

जमशेदपुर:परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला में अवैध संबंध के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या की खबर से सनसनी मच गई है।मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहन सोरेन के रूप में हुई है। वह पेशे से कान्वाई चालक था और मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। उसके परिजन सुंदरनगर के नया बस्ती क्षेत्र में रहते हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि मोहन का करनडीह निवासी राजू मुर्मू के घर अक्सर आना-जाना था। वह राजू की पत्नी सविता मुर्मू को अपनी मुंहबोली मामी कहता था, लेकिन राजू को दोनों के संबंधों पर संदेह था, जिससे घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात मोहन सोरेन राजू मुर्मू के घर पहुंचा था। इसी दौरान अवैध संबंध के शक को लेकर राजू का अपनी पत्नी और मोहन के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर राजू ने घर में रखी स्टील की डेकची से मोहन पर हमला कर दिया। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से मोहन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की पत्नी सविता मुर्मू ने बताया कि रात में राजू ने उस पर मोहन के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए मारपीट की और घर से भगा दिया। वह अपने दोनों बच्चों के साथ दूसरे घर में चली गई थी। सुबह लौटने पर उसे घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!