गढ़वा:मेन रोड टंडवा, वार्ड संख्या-21 स्थित “न्यू मां गढ़देवी EV स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि आम लोगों के लिए किफायती एवं सुविधाजनक परिवहन का माध्यम भी बन रहा है। गढ़वा शहर में इस तरह के आधुनिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने “न्यू मां गढ़देवी EV स्कूटी शोरूम” के प्रोपराइटर कमलेश चौबे जी एवं चंदन गुप्ता जी को इस नई पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका यह प्रयास निश्चित रूप से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवा प्रदान करेगा और व्यवसायिक क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने शोरूम का अवलोकन किया तथा उपलब्ध विभिन्न इलेक्ट्रिक स्कूटी मॉडलों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुनील कुमार जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने शोरूम की सफलता, निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










