---Advertisement---

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस-राजद में बढ़ी तल्खी,सोशल मीडिया पर आमने-सामने आए सहयोगी दल

On: June 19, 2026 4:34 PM
---Advertisement---

रांची:झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों के बाद महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आत्ममंथन करने की सलाह दी है।
राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जारी बयान में कहा गया कि चुनाव परिणाम यह संकेत देते हैं कि कांग्रेस अपने सभी विधायकों का समर्थन जुटाने में सफल नहीं रही। पार्टी ने आरोप लगाया कि बिना ठोस आधार के सहयोगी दलों पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने संगठन और विधायकों के रुख की समीक्षा करनी चाहिए।

https://x.com/i/status/2067801036601827364
राजद ने अपने पोस्ट में पूर्व के राज्यसभा चुनावों का भी उल्लेख करते हुए दावा किया कि हरियाणा, ओडिशा और बिहार में कांग्रेस के कई विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया था या मतदान से दूरी बनाई थी। राजद ने सवाल उठाया कि उन मामलों में संबंधित विधायकों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही राजद ने कांग्रेस के कुछ नेताओं पर अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा सहयोगी दलों पर फोड़ने का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से INDIA गठबंधन की एकता प्रभावित होती है और भाजपा विरोधी दलों की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है।
राजद ने यह भी कहा कि गठबंधन सहयोगियों को सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए और अपने संगठनात्मक मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस पूरे घटनाक्रम ने झारखंड में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और राजद के बीच बढ़ती खींचतान को राजनीतिक चर्चा का विषय बना दिया

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now