चाईबासा:”Mission Fit Jharkhand” के तहत नशामुक्ति, फिटनेस, पेट्रोल बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ चक्रधरपुर से चाईबासा तक आयोजित साइकिल जागरूकता यात्रा के दौरान Fauji Sourav एवं Yoga Teacher Sweta का चाईबासा पहुंचने पर दुवारिका शर्मा तथा समीर पाल द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दुवारिका शर्मा ने कहा कि “सौरभ जी और श्वेता जी जिस मिशन को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, वह समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक कार्य है। आज के समय में युवाओं को नशे से दूर रहकर फिटनेस, योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। मुझे विश्वास है कि युवा वर्ग इनके इस अभियान से प्रेरणा लेकर इसे जरूर फॉलो करेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएगा।”
उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा केवल एक खेल गतिविधि नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे अभियान युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।
ज्ञात हो कि Mission Fit Jharkhand के तहत Fauji Sourav एवं Yoga Teacher Sweta द्वारा चक्रधरपुर से चाईबासा तक लगभग 54 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर लोगों को नशामुक्त, स्वस्थ और फिट जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।
स्वस्थ परिवार – शक्तिशाली समाज










