---Advertisement---

जमशेदपुर:बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में लगे दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

On: June 23, 2026 11:45 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया। पुलिस ने नागाडीह मैदान के पास छापेमारी कर दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक टीवीएस स्कूटी बरामद की गई है।
ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाल ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नागाडीह मैदान के आसपास एकत्र होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी गई।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दो युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के इच्छापुर निवासी मंगल टुडू उर्फ मंगल मांझी तथा सुंदरनगर थाना क्षेत्र के केरवाडुंगरी निवासी समरेश रविदास उर्फ मिथुन के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार कहां से आए और आरोपी किस घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।
ग्रामीण एसपी ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now