---Advertisement---

स्व०भरत तिवारी की कथित हत्या के खिलाफ डिमना चौक पर महिलाओं का प्रदर्शन

On: June 25, 2026 8:27 PM
---Advertisement---

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर पैर से कुचल चप्पल से पिटाई
जमशेदपुर:बिहार के भोजपुर में शहीद हुए क्रांतिकारी युवा नेता भरत तिवारी की निर्मल हत्या के खिलाफ में प्रखर समाजसेवी बहन रीता सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।सभा में उपस्थित सैकड़ो लोगों ने स्वर्गीय भरत तिवारी की तस्वीर में फुल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दिया ।सभा के उपरांत उपस्थित महिलाओं ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर को पहले प्यार से कुचला उसके बाद चप्पल से पिटाई कर जोरदार विरोध कर स्वर्गीय भारत चौधरी न्याय दिलाने की बात कही ।मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह,रीता सिंह, कुंजन सिंह, ममता कुमारी, चारुलता पांडा, पूनम मिश्रा, कमला देवी, कविता देवी, मधु सिंह, श्वेता ओझा,आशीष श्रीवास्तव सत्यम ओझा, भवानी महतो मुख्य से शामिल हुई ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now