---Advertisement---

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने भालूबासा सेंटर में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

On: June 25, 2026 8:36 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के मुख्य संरक्षक स्वर्गीय सुधीर महतो की 70वीं जयंती श्रद्धापूर्वक भालूबासा सेंटर में मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों, कलाकारों और शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुधीर महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। संस्था के ट्रस्टी व रंगकर्मी ए बाबू राव ने दूरभाष पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा, “स्व. सुधीर दा संस्था के सच्चे संरक्षक थे। उनकी मदद और मार्गदर्शन को हम आजीवन नहीं भूल सकते। वे आज भी हमारे साथ हैं और हमेशा रहेंगे। बस संस्था के लिए अपना कार्यालय का सपना अधूरा रह गया। पर मुझे पूरा विश्वास है कि उनका और हमारा सपना साकार जरूर होगा। कोई मसीहा तो आयेगा। कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ट्रस्टी और रंगकर्मी बलराम पारवे ने कहा कि ऐसे महान पुरुष को सच्चे दिल से नमन करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।

योग प्रशिक्षक निरंजन ने अपने वक्तव्य में कहा कि सुधीर दा ने संस्था के लिए जो योगदान दिया, वह अमूल्य है और हम सभी को उन्हें सदैव स्मरण रखना चाहिए। आज वे होते तो उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाती ।

कार्यक्रम में शामिल कलाकारों — पवन कुमार, बलराम, निरंजन कुमार, राजेश कुमार, घोस दा, नेहा दत्ता, दिशा कुमारी टी देवी उपस्थित होकर क्रमवार पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता और संस्था के संरक्षक को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से शहर के सभी प्रेस प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now