---Advertisement---

पुलिस वैन से खींचकर हिमांशु सिंह की हत्या मामला:सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान,जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला एसएसपी को हटाया

On: July 1, 2026 7:39 AM
---Advertisement---

कई राजनीतिक दलों के नेता हिमांशु के परिजनों से पहुंचे मिलने

जमशेदपुर:पुलिस वैन से खींचकर हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान ट्वीट करते हुए जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला एसएसपी को हटाया।

उनके निर्देश पर जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडे को हटा दिया गया है। इसके अलावा सरायकेला के एसपी को भी पद से हटा दिया गया है।

बता दें कि कल ही इस मामले को लेकर एडीजी मनोज कौशिक ने मौके वारदात का निरीक्षण किया था और जांच का जायजा लिया था। उसके बाद उन्होंने किसी भी आरोपी को नहीं बख्शने की बात कही थी। साथ ही घटना में दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी संकेत दिया था।

पुलिस की मौजूदगी में करणी सेना के सरायकेला खरसावां के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के के खिलाफ करणी सेना और परिजन सड़क पर उतर आए थे और सिटी एसपी के वैन पर हमला भी हुआ था।

चारों तरफ पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी का तबादला कर दिया है. पीयूष पांडेय और निधि द्विवेदी पति पत्नी हैं. दोनों को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर खुद यह आदेश सार्वजनिक किया. यह भी आदेश दिया गया कि फिलहाल एडीजी मनोज कौशिक, कोल्हान आयुक्त और डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा जमशेदपुर में रह कर कमान संभालेंगे और पूरे मामले की जांच और कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे. सीएम ने संदेश दिया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. किसी भी स्तर पर लापरवाही और जवाबदेही से बचने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मृतक हिमांशु सिंह के परिजनों से दूरभाष पर बात की. आश्वासन दिया कि दोषी लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी उन्होंने वायदा किया कि घायल प्रत्युष आनंद के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और विधायक सरयू राय भी मृतक के परिजनों से मिलने उनके आवास पर गए. ढांढस बंधाया। सरकार को चेताया भी है कि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो यह विधि व्यवस्था के नजरिए से ठीक नहीं होगा.

विधायक सरयू राय ने आम लोगों की मिलिनी हॉल में बुलाई बैठक

विधायक सरयू राय ने इस मसले पर एक जुलाई को मिलानी सभागार में बैठक बुलाई है जिसमें आम लोगों को आमंत्रित किया गया है.

पूर्व विधायक सह झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन, प्रमोद लाल समेत कई झामुमो नेता और कार्यकर्ता भी मृतक के परिजनों से जाकर मिले. जानकारी दी कि सारी स्थिति से सरकार को अवगत कराया गया है. सरकार बेहद संजीदा है न्यायोचित कार्रवाई होगी।

याद दिलाना जरूरी होगा कि बीते 27 जून की रात बिष्टुपुर के डबल डाउन बार में डांसर के साथ छेड़खानी को लेकर युवाओं के दो समूह में झगड़ा हुआ. काफी देर तक बार में लड़ाई होती रही. इसके बाद युवाओं को बार से बाहर किया गया बार के नीचे सड़क पर पीसीआर वैन लगी हुई थी. हिमांशु और प्रत्युष आनंद से पीसीआर वैन में आए पुलिस वाले बात कर रहे थे कि दूसरे समूह के लड़कों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. चापड़ से दोनों पर घातक प्रहार किया गया. उस दौरान पुलिस ने हमलावरों को रोकने का पूरा प्रयास तक नहीं किया और न ही उन्हें खदेड़ कर पकड़ने में ही तत्परता दिखाई यह सब सीसीटीवी में कैद हो गया. इसका फुटेज वायरल हुआ तो लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया. इसी बीच घायल हिमांशु ने सोमवार को टीएमएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके बाद सैकड़ों लोगों ने रीगल गोलचक्कर जाम किया था. पुलिस के वाहनों में तोड़ फोड़ भी की गई थी. आधी रात में एसएसपी पीयूष पांडेय ने खुद आकर आश्वासन दिया तब जाकर सड़क जाम खत्म हुआ था. इस मामले में बिष्टुपुर थानेदार आलोक दुबे के अलावा पीसीआर वैन के तीन पुलिसवाले पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं.
करणी सेना युवा मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के बाद मंगलवार की रात पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडेय, सिटी एसपी, एडीएम और सरायकेला के एसडीओ मृतक हिमांशु के परिजनों से मिलने गए. परिजनों को पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी. भरोसा दिलाया कि हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. एसएसपी ने साक्ष्य मजबूत करने के लिए पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया. मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर परिजन अड़े रहे. मृतक के परिजनों ने कहा कि दबाव में पोस्टमार्टम करा भी दिया गया तो अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और शव टीएमएच में ही रखा जाएगा. इसके बाद सारे अधिकारी बैरंग लौट गए.
इधर, बिगड़ चुकी विधि व्यवस्था के बीच उपायुक्त के आदेश पर आबकारी विभाग ने मंगलवार को भाजपा नेता नीरज सिंह के डबल डाउन बार को विधिवत सील कर दिया. अब बार से जुड़े सारे पहलुओं की जांच की जाएगी. बार डांसर बुलाने की भी जांच होगी. इसी दौरान पुलिस ने भाजपा नेता नीरज सिंह के मानगो आवास पर छापा मारा. नीरज सिंह फरार मिले. पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछताछ की है. नीरज सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के अधिकारियों को स्पेशल टास्क दिया गया है. हिमांशु हत्याकांड की प्राथमिकी में नामजद आरोपियों की धर पकड़ के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है. टीम को गम्हरिया निवासी राहुल, अमित लोहार, अर्जुन लोहार, गणेश लोहार, लखन मार्डी और मानगो के नीरज सिंह और विजय कुमार की तलाश है.

प्रत्युष की हालत नाजुक
हिमांशु के साथी प्रत्युष की हालत भी गंभीर है. उसके शरीर में डेढ़ दर्जन जगहों पर चापड़ के हमले के घाव हैं. उसकी दशा भी बेहद नाजुक है. वह आदित्यपुर के एस टाइप का निवासी है. घटना के एक दिन पहले उसके माता-पिता गांव गए थे. प्रत्युष को भी जाना था. मगर वह रुक गया था.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें