---Advertisement---

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

On: July 6, 2026 9:00 PM
---Advertisement---

गढ़वा: नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डों में जगह-जगह कचरे का अंबार और पसरी गंदगी को देखकर अध्यक्ष बेहद नाराज हुए और संबंधित सफाई कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से उपाध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम प्रसाद, वार्ड नंबर 9 के पार्षद बंधु राम ,वार्ड नंबर 7 के पार्षद बिनोद प्रसाद वार्ड नंबर 8 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश विष्वकर्मा एवं वार्ड नंबर 20 की पार्षद सविता देवी मुख्य रूप से उपस्थित थीं।
गंदगी देख भड़के अध्यक्ष, व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान वार्डों की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष दौलत सोनी ने कहा कि सफाई कार्यों में किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मी के मेठ को सख्त लफ्जों में हिदायत देते हुए कहा कि जनता को स्वच्छ वातावरण देना हमारी पहली प्राथमिकता है, इसमें कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए:
नियमित और समय पर हो सफाई: सभी वार्डों में प्रतिदिन सुबह समय पर झाड़ू लगाने और कचरा उठाने का काम अनिवार्य रूप से किया जाए।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई: ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों और इसकी निगरानी न करने वाले मेठ पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नालियों की हो मुकम्मल सफाई: बरसात के मौसम को देखते हुए जलजमाव की स्थिति न बने, इसके लिए नालियों से गाद और कचरे की निकासी तुरंत सुनिश्चित की जाए।
वार्ड पार्षदों ने भी दर्ज कराईं शिकायतें
मौके पर मौजूद अन्य वार्ड के वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया।
उपाध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम प्रसाद ने कहा कि नगर परिषद की पूरी टीम शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए नियमित रूप से ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि धरातल पर काम दिख सके।
अध्यक्ष दौलत सोनी ने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे कचरा हमेशा डस्टबिन में ही डालें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now