राजेश कुमार साव झारखंड वार्ता
लातेहार : जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत पंचायत धाधु के ग्राम हेमपुर से शिव मंदिर जाने के रास्ते स्थित शहदेव गंझू के घर से शिव मंदिर तक नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
शिलापट्ट के अनुसार इस योजना की प्राक्कलित राशि ₹2,49,569 है। कार्य का शिलान्यास 6 जुलाई 2026 को जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अनीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। नाली निर्माण से जल निकासी की समस्या दूर होगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार होगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विक्रांत सिंह,संतोष ठाकुर मनोहर साव, सुधीर गंझू, सुरेन्द्र ठाकुर , बालेसर गंझू, फागू गंझू, महेंद्र गंझू, अरविंद साहनी कलदेव गंझू, राजेश ठाकुर, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं। सभी ने योजना के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की अपेक्षा व्यक्त की।
जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने निर्मित नाली का किया शिलान्यास














