---Advertisement---

राजा पहाड़ी शिव मंदिर विवाद के बाद नई 10 सदस्यीय समिति का गठन, एडीओ ने जारी किया आदेश, विधायक होंगे पदेन अध्यक्ष

On: July 9, 2026 8:35 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में स्थित ऐतिहासिक राजा पहाड़ी शिव मंदिर में वित्तीय अनियमितता एवं मनमानी को लेकर उपजे विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मंदिर के सुचारु संचालन और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने नई राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन के लिए 10 सदस्यीय समिति के गठन का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि मंदिर में वित्तीय अनियमितता एवं प्रबंधन को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण मंदिर के संचालन में कठिनाई हो रही थी। साथ ही भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने भी मंदिर की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने का अनुरोध किया था। इसके आलोक में नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।

नई समिति में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव को पदेन अध्यक्ष, जबकि अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा को पदेन सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह, अंचल अधिकारी, वन क्षेत्र पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा वार्ड संख्या-4 के वार्ड पार्षद को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति में कमलेश मेहता, रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू तथा संजय कांस्यकार को सदस्य नामित किया गया है। एसडीओ के आदेश के अनुसार प्रबंधन समिति प्रत्येक माह बैठक करेगी और मंदिर के संचालन, विकास, आय व्यय एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से जुड़े निर्णय लेगी।

प्रशासन का कहना है कि नई समिति के गठन से मंदिर की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और जवाबदेह होगी। साथ ही श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जा सकेगी।

बता दे कि राजा पहाड़ी शिव मंदिर हाल के दिनों में वित्तीय अनियमितता और प्रबंधन को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा नई प्रबंधन समिति का गठन मंदिर व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया