खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

रांची:संत जेवियर्स कॉलेज का नया सत्र 2026-30 शुरू,ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों का जोरदार स्वागत

ख़बर को शेयर करें

रांची: मंगलवार 14 जुलाई को संत जेवियर’एस कॉलेज में सत्र 2026-30 के चार वर्षीय रेगुलर कोर्सों में नामांकित छात्रों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित कर गर्म जोशी से स्वागत किया गया|

इस मौके पर छात्र छात्रों एवं प्राध्यापकों के बीच परिचय एवं दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया| कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे एवं प्राध्यापकों ने दीप प्रज्ज्वलन और कॉलेज कुलगीत के साथ हुआ|

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने नए छात्रों के स्वागत संबोधन में 1944 से 2026 तक की लंबी यात्रा का गहन अवलोकन किया तथा कॉलेज के विभिन्न विभागों की जानकारी, कॉलेज के एमओयू व स्किल बढ़ाने हेतु कॉलेज में चल रहे एडऑन कोर्सों के बारे में जानकारी दी| प्राचार्य ने कहा कि शैक्षणिक उन्नयन, नैतिक मूल्यों के सम्वर्धन, बौद्धिक विकास एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है| कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. अजय अरुण मिंज, एसजे ने छात्रों के व्यक्तित्व विकास हेतु कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी|

उन्होंने ने कहा कि छात्रों में अनुशासन, समय पालन, ईमानदारी, मेहनत, व्यवहार कुशल एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व से आंका जाता है| रजिस्ट्रार डॉ. प्रभात केनेडी सोरेंग, एसजे ने चार वर्षीय एनईपी की कक्षाएं सम्बंधित, रूटीन, पाठ्यक्रम पर जानकारी दी| इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को कैंपस की संस्कृति, कॉलेज प्रशासन की ओर से सुरक्षा और हेल्पडेस्क जैसी सुविधाओं से चुस्त-दुरस्त की जानकारी दी गयी| परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमित रॉय ने कॉलेज के परीक्षा प्रणाली और नियम समझाए| ओरिएंटेशन कार्यक्रम के पहले दिन एनईपी के रेगुलर कोर्सों के लिए तीन सत्र में आयोजित की गयी| कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ|

मौके पर कॉलेज के साइंस डीन डॉ. भारती सिंह रायपत, आर्ट्स डीन प्रो. बी. के सिन्हा, कॉमर्स डीन डॉ. नरेन्द्र सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय सिन्हा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, उप परीक्षा नियंत्रक फादर संजय केरकेट्टा, एसजे, डॉ. सुशील पाण्डेय, बर्सर फादर रवि हेमंत कुजर, एसजे, अन्य प्राध्यापकगण व बड़ी संख्या में नए नामांकित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे|

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।