गढ़वा

भूमि समाधान दिवस में तीन मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

ख़बर को शेयर करें

बरडीहा (गढ़वा): उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार बुधवार को अंचल कार्यालय बरडीहा में भूमि समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े तीन गंभीर मामलों की सुनवाई कर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी बातें सुनी गईं और सभी मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
सुनवाई के दौरान अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि “जमीन के दखलकार तब तक दखलकार बने रहेंगे, जब तक उन्हें हटाने के लिए सक्षम न्यायालय या विधि सम्मत कानूनी प्रक्रिया के तहत आदेश प्राप्त नहीं हो जाता।” उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी भूमि पर खेती या अन्य उपयोग करते हुए वास्तविक कब्जे में है, तो उसे बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए बेदखल नहीं किया जा सकता। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेकर जबरन कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में प्रत्येक माह दो बार भूमि समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। हर महीने की 15 तारीख को अंचल कार्यालय तथा 30 तारीख को संबंधित थाना परिसर में भूमि विवादों की सुनवाई की जाती है, ताकि विवादों का समय पर समाधान हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
कार्यक्रम में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक निशा सिन्हा, अंचल अमीन, राजस्व उपनिरीक्षक, प्रधान सहायक सहित अंचल कार्यालय के कई कर्मी एवं फरियादी उपस्थित रहे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।