July 26, 2026

90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को डालसा का न्याय रथ पहुंचा सारजमदा

IMG-20260725-WA0007

जमशेदपुर:नालसा एवं झालसा,राँची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार,जमशेदपुर के सचिव महोदय के निर्देश पर 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को डालसा का न्याय रथ जमशेदपुर प्रखंड के सरजमदा गाँव पहुंचा ।

जहाँ दक्षिण सरजमदा पंचायत और बिरसा मेमोरियल हाई स्कूल,सरजमदा लगभग आधा दर्जन गांवों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान डालसा,जमशेदपुर की LADC योगिता कुमारी,पीएलवी सह अधिकार मित्र दिलीप जायशवाल,अरुण रजक,शंकर गोराई,जयंतो नन्दी,ग्लोरिया पूर्ति,सीमा देवी,राम कण्डे मिश्रा,शंकर गोराई,सूरज कुमार,चेतन नायक,बालेश्वर दास,शिव रजक,नीलेश कुमार,राजेश राव के द्वारा छात्रों एवमं ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

जिसके तहत डालसा के गठन,उधेश्य,सेवाएं,भूमिका के साथ साथ स्थाई लोक अदालत,लोक अदालत,बाल अधिकार,बाल तस्करी,बाल विवाह रोकथाम अधिनियम,बाल श्रम रोकथाम अधिनियम,बाल हिंसा के रोकथाम व संरक्षण के लिए डालसा,न्याय सदन,विधिक सहायता केंद्र,चाइल्ड लाइन,चाइल्ड वेलफेयर कमिटी,जिला बाल संरक्षण इकाई,डायन प्रथा,घरेलू हिंसा,शिशु प्रोजेक्ट,आपदा व दुर्घटना हो जाने पर मुआवजा योजना,असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकारी योजनाएं,नशा उन्मूलन,पेंशन स्कीम,खाद्य सुरक्षा अधिनियम,साइबर अपराध व सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही साथ नालसा का निःशुल्क कानूनी सलाह, परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस सेवा 100/112,महिला हिंसा के 181,साइबर सेल 1930,एल्डर हेल्पलाइन न 14567 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी साझा की गई।
डोर टू डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया नागी मुर्मू,सेविकाएं,ट्रेनर,सीएससी संचालक तथा प्रधानाध्यापक परशुराम महतो,शिक्षकों का भी सहरानीय सहयोग रहा।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed