---Advertisement---

बरडीहा प्रखंड के सुखनदी के ग्रामीणों ने डीलर के राशन कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया

On: October 10, 2023 4:14 PM
---Advertisement---

गढ़वा: बरडीहा प्रखंड के सुखनदी के ग्रामीणों ने डीलर के राशन कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया है ꫰ ग्रामीणों ने कहा कि डीलर के द्वारा सितंबर और अगस्त के राशन का कालाबाजारी कर दिया गया है ꫰ ई-पोस्ट मशीन से सभी कार्याधारियों का अंगूठा लगा दिया गया है, ग्रामीणों ने कहा कि जब भी हम लोग राशन की मांग करते हैं तो डीलर के द्वारा गाली गलौज करते हुए भगा दिया जाता है ꫰ ग्रामीणों ने कहा कि पास कहीं कई डीलर द्वारा अगस्त और सितंबर महीने का राशन का वितरण किया गया ꫰ लेकिन सुख नदी के डीलर के द्वारा आवंटन नहीं मिला का बहाना बनाते हुए लाभ को टरकाया जाता है ꫰ ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनका राशन नहीं मिलने उनके इसी तरह आंदोलन जारी रहेगा ꫰ ग्रामीणों ने कहा कि डॉलर के राशन कालाबाजारी के खिलाफ कई बार इमो द्वारा जांच भी किया गया, जांच में डॉलर के पास राशन का स्टॉक भी मिला ꫰ उसके बाद भी इमो के द्वारा विभाग को नहीं लिखा गया ꫰ उससे साफ होता है कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी डीलर के साथ कालाबाजारी में मिले हुए हैं ꫰ जब तक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को नहीं हटाया गया और डीलर पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग पुन आंदोलन करेंगे ꫰ मौके पर विजय रजवार, शिवपूजन यादव, संतोष रजवार, अनिल रजवार, गोपाल रजवार, नागेंद्र राम, अशोक रजवार, सत्येंद्र रजवार, सतीश राम, भोला विश्वकर्मा, मुखलाल रोजगार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे ꫰

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन