July 26, 2026

पीएम आवास योजना के फ्लैट को दिया किराये पर, नगर निगम ने 232 लाभार्थियों को भेजा नोटिस; कार्रवाई की जायेगी, झारखण्ड हिन्दी न्यूज

रांची में नगर निगम ने 232 पीएम आवास योजना के लाभुकों को नोटिस भेजा है. नगर निगम का कहना है कि इन सभी लाभार्थियों ने अपने फ्लैट किराए पर दे दिए हैं, जो नियमों का खुला उल्लंघन है. निगम ने कहा कि कार्रवाई की जायेगी.

झारखंड की राजधानी में नगर निगम ने बड़ा खुलासा किया है. इधर रांची नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट किराये पर देने वाले 232 लाभुकों को नोटिस जारी किया है. नगर निगम ने यह नोटिस प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तीसरे घटक के तहत धुर्वा स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट आवासीय परिसर में आवंटित आवासों के लाभुकों को दिया है.

दरअसल, निगम को शिकायत मिली थी कि इन मकानों को अवैध तरीके से किराए पर दे दिया गया है, जिसके बाद प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कई लाभार्थी खुद मकानों में नहीं रह रहे हैं और आवंटित फ्लैटों को किराए पर देकर योजना के उद्देश्य को पूरा नहीं कर रहे हैं. निगम ने कहा कि यह प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एसओपी के खंड 16 का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके तहत आवंटित घर को किराए पर देना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। रांची नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना का दुरुपयोग, मकानों की अवैध किरायेदारी या नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ट्रेड लाइसेंस के अभाव में दो प्रतिष्ठान बंद

हरमू रोड स्थित अन्ना फास्ट फूड एवं पायल कलेक्शन बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित पाया गया। दोनों प्रतिष्ठान तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए। डमरो फर्नीचर बिल्डिंग के बेसमेंट में पार्किंग की जगह को गोदाम के तौर पर इस्तेमाल करने का मामला भी सामने आया. निगम ने बिल्डिंग प्रबंधन को नोटिस जारी कर तुरंत गोदाम हटाने और बेसमेंट पार्किंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

24 घंटे के अंदर साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश

रांची नगर निगम की ओर से जारी नोटिस में संबंधित लाभुकों को 24 घंटे के अंदर घर में रहने का प्रमाण प्रस्तुत कर निगम को सूचित करने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित अवधि में संतोषजनक उत्तर या साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए जाने पर संबंधित आवास का आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई तत्काल शुरू कर दी जाएगी।

हरमू में गरजा बुलडोजर

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने सोमवार को हरमू रोड इलाके में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान के दौरान निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़कों, नालों, सेटबैक एरिया और गिफ्ट डीड की जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई संस्थानों को नोटिस जारी किया. अभियान के दौरान सेटबैक एरिया व गिफ्ट डीड की जमीन पर अतिक्रमण पाये जाने पर 12 संस्थानों, दुकानों व भवनों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया. हरमू रोड स्थित पेंटागन बिल्डिंग की गिफ्ट डीड जमीन पर चल रहे टी-स्टॉल को तत्काल हटाने के लिए नोटिस चिपकाया गया. प्रवर्तन दल ने करीब 20 दुकानों के सामने सड़क और नालियों पर किया गया अतिक्रमण हटाया।

Source link

ख़बर को शेयर करें।