रांची के डीपीएस चौक से मेकॉन तक गरजा बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण; क्या थी वजह, झारखण्ड हिंदी न्यूज़
रांची में भारी बुलडोजर कार्रवाई की गयी है. शुक्रवार को नगर निगम ने डीपीएस चौक से लेकर मेकॉन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़कों, फुटपाथों, नदी तटों, सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निगम की प्रवर्तन टीम ने दो अवैध गैरेज और एक लावारिस कंडम वाहन को ध्वस्त कर जब्त कर लिया।
शुक्रवार को रांची नगर निगम ने डीपीएस चौक से मेकॉन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़कों, फुटपाथों, नदी तटों, सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निगम की प्रवर्तन टीम ने दो अवैध गैरेज और एक लावारिस कंडम वाहन को ध्वस्त कर जब्त कर लिया। भुसुर नदी के किनारे संचालित दो अवैध मांस की दुकानों को भी हटाया गया.
यह कार्रवाई शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में की गयी. निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि दो गैरेज संचालकों ने सड़क किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े कर दिये हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है. लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. सहायक नगर आयुक्त ने दोनों संचालकों को 24 घंटे के अंदर सभी वाहन हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने सड़क किनारे बनी अस्थायी संरचनाओं को भी हटा दिया और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। वहीं सड़क किनारे काफी दिनों से लावारिस खड़ी एक कंडम गाड़ी को ध्वस्त कर जब्त कर लिया गया.
भुसुर नदी के पास से दो अवैध मांस दुकानें हटायी गयीं
भुसुर नदी के पास निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दुकानों से मांस के अवशेष नदी और उसके आसपास फेंके जा रहे थे, जिससे बड़ी संख्या में पक्षी जमा हो रहे थे. चूंकि संबंधित क्षेत्र उड़ान क्षेत्र में है, इसलिए पक्षी के टकराने की आशंका बनी रहती है, जो विमान परिचालन की दृष्टि से गंभीर मामला है. नदी प्रदूषित हो रही थी.
हरियाली क्षेत्र के रूप में विकसित करने के निर्देश
सहायक नगर आयुक्त ने उद्यान शाखा के उद्यान अधीक्षकों को भुसूर नदी के किनारों और मार्ग पर अन्य उपयुक्त स्थानों की पहचान करने, ग्रीन पैच (हरियाली क्षेत्र) विकसित करने और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य साइटों का बेहतर उपयोग करना और उन्हें हरा-भरा और आकर्षक स्वरूप देना है।
राजेंद्र भवन के खाली मैदान में दुकान लगाने का विरोध
वार्ड पार्षद नीलम चौधरी ने कहा कि वार्ड के कुछ लोग जनहित के हर कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करते हैं. सड़क किनारे ठेले लगने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। इस समस्या के समाधान के लिए वेंडरों को संगठित करने की पहल की जा रही है. राजेंद्र भवन के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, उन पर नियंत्रण के लिए वेंडरों की व्यवस्था की जा रही है.
रांची, वरीय संवाददाता। वार्ड नंबर 41 के सेक्टर-2 स्थित राजेंद्र भवन के सामने खाली जमीन पर कथित तौर पर फास्ट फूड ठेलों के लिए जगह चिह्नित करने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है. लोगों का आरोप है कि वार्ड पार्षद नीलम चौधरी की पहल पर चूना से चिह्नित कर वेंडरों के लिए जगह तय की जा रही है, जिससे इलाके की पार्किंग व्यवस्था और स्थानीय निवासियों की सुविधाएं प्रभावित होंगी.
जनहित के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं : पार्षद
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में सड़क किनारे फास्ट फूड की गाड़ियां लगती हैं, जबकि खाली मैदान के बीच का हिस्सा चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए उपयोग किया जाता है. उनका दावा है कि इस स्थान को भविष्य में पूजा स्थल के रूप में उपयोग के लिए भी चिह्नित किया गया है। ऐसे में यदि पूरे क्षेत्र को वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जाएगा तो आसपास के घरों के सामने खुली जगह कम हो जाएगी। इससे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान लोगों को असुविधा होगी।
लोगों ने यह भी आशंका जताई कि ठेलों की संख्या बढ़ने से इलाके में जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है और पार्किंग व्यवस्था भी बाधित होगी.
