चान्हों में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई-बहनों के बीच मारपीट, सात घायल
![]()
भास्कर न्यूज गिरिडीह बिरनी थाना क्षेत्र के चान्हो गांव में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे जमीन जोतने को लेकर दो चचेरे भाइयों के परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे, ईट-पत्थर चलने से दोनों पक्षों से महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल और दूसरे पक्ष के घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में भर्ती कराया गया है. सदर अस्पताल में इलाजरत एक पक्ष की देवंती देवी (42, पति बनवारी रजक) ने बताया कि वे अपने हिस्से की जमीन की जुताई कर रहे थे. तभी उसका चचेरा साला मिथिलेश रजक, उसकी पत्नी देवंती देवी और बेटी ममता कुमारी पहुंची और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया. उसे बचाने आये सुनील रजक पर भी डंडे से हमला कर दिया. घटना में देवंती देवी, सुनील रजक, मंजू देवी (35), शम्मी देवी (25) और बब्लू रजक (40) घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के मिथिलेश रजक ने आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि देवंती देवी उनके हिस्से की जमीन जबरन जोत रही थी. जब उसने मना किया तो उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और बचाने आई उसकी पत्नी को घायल कर दिया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बिरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. मिथिलेश रजक और उनकी पत्नी देवंती देवी का इलाज बिरनी पीएचसी में चल रहा है. बिरनी थाना पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से आवेदन मिला है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. घटना को लेकर दोनों पक्षों से थाने में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आवेदनों के आधार पर जांच शुरू कर दी है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
