July 26, 2026

एआई और कम्प्यूटेशनल सोच के माध्यम से छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने पर जोर

नवडीहा | बदलते तकनीकी युग में विद्यार्थियों को मानसिक, बौद्धिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सियाटांड़ स्थित वेव इंटरनेशनल स्कूल में ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)’ विषय पर डीएलडी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन प्राचार्य डॉ. कृष्णा सिंह एवं उप प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार पांडे के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें ओपन माइंडवर्ल्ड स्कूल (धरियाडीह), मंथन वैली सेंट अल्बर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (राजधनवार), डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल (राजधनवार) और मेजबान वेव इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में एलबी कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य प्रो.कमल नयन सिंह, सुभाष टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ.ओमप्रकाश राय और वेव इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ.कृष्ण कुमार सिंह ने नवीन शिक्षण विधियों, गतिविधि आधारित शिक्षण और डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी।

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed