
इससे पहले 21 मई को भी 25 नक्सली और दो जेजेएमपी उग्रवादियों ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था.
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान का असर अब साफ दिखने लगा है. राज्य में सक्रिय नक्सली संगठन तेजी से कमजोर हो रहे हैं. विघटन की स्थिति में पहुँच गये हैं। इसी कड़ी में 28 जुलाई को 60 लाख रुपये के 16 इनामी नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया.
.
आत्मसमर्पण करने वालों में 15 लाख रुपये का इनामी रीजनल कमांडर संतोष उर्फ गांधी प्रमुख है। इसके अलावा 10-10 लाख रुपये के इनामी अश्विन और चंदन लोहरा समेत तीन जोनल कमांडर, 5-5 लाख रुपये के इनाम वाले तीन सब-जोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर और तीन स्क्वाड कमांडर भी हथियार डालेंगे.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुलिस मुख्यालय लाया जाएगा.
सारंडा जंगल में नक्सली प्रभाव सीमित
जानकारी के मुताबिक, अब झारखंड में नक्सलियों की मौजूदगी मुख्य रूप से पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल तक ही सीमित रह गयी है. यहां भी सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे नक्सलियों की गतिविधियां काफी सीमित हो गई हैं. इससे पहले 21 मई को भी 25 नक्सली और दो जेजेएमपी उग्रवादियों ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था.
यह दस्ता कोल्हान और पश्चिमी सिंहभूम इलाके में सक्रिय था. एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के नेटवर्क से जुड़ा था. उस समय आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. लगातार हो रहे सरेंडर से साफ संकेत है कि संगठन के अंदर मनोबल कमजोर हो रहा है.

नक्सली पुलिस को कई हथियार भी सौंपेंगे.
बड़े नक्सली नेता अब भी घेरे में
वहीं, सेंट्रल कमेटी के सदस्य और एक-एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा और असीम मंडल अभी भी सारंडा जंगल में छिपे हुए हैं. सुरक्षा बलों का मुख्य फोकस इन दोनों बड़े नक्सली नेताओं को पकड़ना या सरेंडर करना है. हालांकि मुठभेड़ के दौरान उसे कई बार घेरा गया, लेकिन वह हर बार अपना स्थान बदलकर भागने में सफल रहा।
अधिकारियों का मानना है कि 28 जुलाई को होने वाला यह सामूहिक आत्मसमर्पण राज्य में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा. लगातार बढ़ते दबाव और सख्त रणनीति के कारण आने वाले समय में और भी नक्सलियों के आत्मसमर्पण की आशंका है. —————————————————————-
ये भी पढ़ें…
झारखंड में एक साथ 27 नक्सलियों का सरेंडर: 8 नक्सलियों पर था 33 लाख रुपये का इनाम, 16 हथियार और 2857 गोलियां भी सौंपी गईं

झारखंड में आज 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया. जिन 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनमें 25 सेंट्रल कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी, असीम मंडल की टीम का टॉप कमांडर और मारक दस्ता का सदस्य शामिल हैं. ये सभी कोल्हान और सारंडा के सुदूर जंगली-पहाड़ी इलाकों में सक्रिय थे. आत्मसमर्पण करने वालों में 6 सब-जोनल कमेटी सदस्य, 6 एरिया कमेटी सदस्य और 13 स्क्वाड सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही गुमला जिले में सक्रिय जेजेएमपी संगठन के दो नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिये हैं. पुलिस के मुताबिक यह सामूहिक आत्मसमर्पण राज्य में नक्सली गतिविधियों के कमजोर होने का संकेत है. यहां पढ़ें पूरी खबर…



