सावन की पहली सोमवारी कल, रांची पुलिस व जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर
Satyam Jaiswal
August 2, 2026 (Last updated: August 2, 2026) 1 minute read
रांची : सावन की पहली सोमवारी को लेकर इसको लेकर रांची पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रविवार की रात से एक कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस (RAP) और 15 जवान हर शिवालयों के बाहर तैनात रहेंगे। कल यानि सोमवार को राजधानी के तमाम शिवालयों में हजारों की संख्या श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
इसे देखते हुए सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रशासन का मुख्य फोकस ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर और कांवड़ पथ पर है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है।
जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।