विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास और राहुल रघुवंशी के संघर्ष से प्रभावित बस्तीवासियों को राहत दिलाने की सीएम से गुहार
Satish Sinha
August 5, 2026 (Last updated: August 5, 2026)
जमशेदपुर: इंदिरा नगर एवं कल्याण नगर में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेक जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने बस्तीवासी राहुल रघुवंशी के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया।
विधायक ने वर्षा ऋतु को देखते हुए फिलहाल अभियान स्थगित करने तथा पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना किसी भी परिवार को बेदखल नहीं करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने मामले पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।