
जमशेदपुर: पूर्व जिला परिषद सुदीप्तो डे राणा की पहल पर परसुडीह हलुदबनी बनर्जी लकड़ी टॉल स्थित नेताजी कॉलोनी निवासियों की बिजली के खंबे एवं ट्रांसफार्मर की समस्या से निजात मिलने वाली है।
लोगों के परेशानी के संदर्भ में जब पूर्व जिला परिषद सुदीप्तो डे राणा को पता चला। उन्होंने बिजली विभाग का अधिकारियों से संपर्क कर लोगों की समस्याएं रखी जिसे बिजली विभाग ने संज्ञान में लिया और समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू हो गई है।

उन्होंने सूचना बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को दी बिजली विभाग का आभार आज से उस कॉलोनी में खंबे एवं नए ट्रांसफार्मर का कार्य शुरू हुआ।

जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग सुदीप्तो डे राणा और बिजली विभाग का आभार प्रकट कर रहे हैं।
वहीं पूर्व जिला परिषद सुदीप्तो डे राणा ने भी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के प्रति आभार प्रकट किया है।





