
जमशेदपुर:सामाजिक संस्था उर्विता ने महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और प्रकृति के संरक्षण के संकल्प के साथ सावन महोत्सव मनाया जिसमें 30 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया।

संस्था की सचिव डॉ. नीना शर्मा ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति और अधिक सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने भारतीय रसोई घर में इस्तेमाल किए जाने वाले दैनिक मसालों का कैसे अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल किया जाए इसकी जानकारी दी।

संगीता जयकुमार ने सभी महिलाओं को सावन महोत्सव में स्वागत किया।

संस्था की खेल प्रभारी राखी दासगुप्ता ने कई मनोरंजक और ज्ञानवर्धक खेलों का संचालन किया। अंत में प्रीति श्रीवास्तव को “सावन क्वीन”, सिमरन को “डांसिंग क्वीन”, अर्पिता चंदा को “मिस सावन ग्रेसफुल”, मंजरी दास को मनोरंजक खेल एवं सीमा नारायण को सावन की कविता प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के उत्कृष्ट आयोजन में संगीता जयकुमार, राखी दास गुप्ता, प्रीति पांडे, असीमा त्रिपाठी और डॉ. नीना शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।




