
जमशेदपुर:परसुडीह गांधी पथ स्थित शेखर विश्वकर्मा के घर से अनामिका स्टूडियो तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मलिक एवं स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से किया।

नाली निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को सड़क पर गंदे पानी के बहाव और जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से स्थानीय लोगों को इस समस्या के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नाली निर्माण की पहल के लिए स्थानीय लोगों ने जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मलिक के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर सेवा ही संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक, मनीष ठाकुर, शेखर विश्वकर्मा, मनोज, पंकज, संजय सिंह, बिल्टू सरकार, आलोक डे, शिशिर कोल्लम, विजय विश्वकर्मा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि नाली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांधी पथ क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को गंदे पानी के बहाव से स्थायी राहत मिलेगी।






