{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
रांची: झारखंड में परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के खिलाफ 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन को सोमवार देर रात बड़ी सफलता मिली। झारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार रात मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी। जिसके बाद छात्र नेता देवेंद्र महतो ने 16 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। रांची सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। देवेंद्र महतो के अनशन खत्म करते ही अस्पताल परिसर में मौजूद छात्रों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अनशन टूटने के बाद सदर अस्पताल के वार्ड में अचानक जश्न का माहौल बन गया। छात्रों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्र जमकर झूमते नजर आए। आंदोलन के लंबे संघर्ष के बाद मिली इस सफलता ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।
देवेंद्र महतो का अनशन खत्म कराने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी छात्रों की खुशी में शामिल हो गए। छात्रों ने जब ढोल-नगाड़े बजाने शुरू किए तो दोनों मंत्री भी खुद को रोक नहीं सके और उनके साथ कदमताल करते नजर आए।
मंत्रियों ने छात्रों के साथ हाथ से हाथ मिलाया और ढोल की थाप पर जमकर थिरके। अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए ऐसा माहौल बन गया, मानो आंदोलन की जीत का जश्न मनाया जा रहा हो। छात्रों ने नारे लगाकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।






