{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
गुमला: गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संगठन का सब-जोनल कमांडर और पांच लाख रुपये का इनामी रामदेव लोहरा भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और संगठन से संबंधित अन्य सामान बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, डुमरी थाना क्षेत्र के अकासी और जयरागी गांव के आसपास JJMP के उग्रवादियों की सक्रियता की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की ऑपरेशन टीम ने इलाके में अभियान शुरू किया। तलाशी और घेराबंदी के दौरान पुलिस ने रामदेव लोहरा समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान रामदेव लोहरा निवासी बिंगड़ा, लातेहार, अरविंद नायक निवासी कोने, लातेहार, मुनेश्वर सिंह निवासी किता मक्का, लोहरदगा और जितेंद्र लोहरा निवासी उजरा, गुमला के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक रामदेव लोहरा JJMP का सब-जोनल कमांडर है और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं अरविंद नायक संगठन का एरिया कमांडर बताया जा रहा है। मुनेश्वर सिंह JJMP का सदस्य है, जबकि जितेंद्र लोहरा भी संगठन से जुड़ा हुआ बताया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से AK-56 राइफल, SLR राइफल और एक सेमी ऑटोमेटिक राइफल बरामद की है। इसके अलावा AK-47, SLR और सेमी ऑटोमेटिक राइफल के जिंदा कारतूस भी मिले हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस को एक वॉकी-टॉकी, आठ मोबाइल फोन, एक वाई-फाई डोंगल और प्रतिबंधित JJMP/नक्सली पर्चे भी मिले हैं। बरामद सामान के आधार पर पुलिस अब संगठन की गतिविधियों और उसके नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
चारों गिरफ्तार उग्रवादियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान संगठन के अन्य सदस्यों, हथियारों की सप्लाई करने वाले लोगों और इलाके में JJMP के सक्रिय नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।







